आजमगढ़ आईटीआई के मैदान में मंडल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा समापन

गौरव श्रीवास्तव, आज़मगढ़।आईटीआई के मैदान में मंडल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। जिसमे मण्डल में संचालित समस्त आई. टी. आई के प्रशिक्षार्थीयो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंडल के संयुक्त निदेशक राधाकृष्ण, नागेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य आजमगढ़, मऊ अरुण कुमार यादव, अजय कुमार आर्य, रितेश कुमार सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बलिया, मऊ और आजमगढ़ के प्रशिक्षार्थीयो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उषा आर्या एवं विशिष्ट अतिथि अमित लता सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का पहला मैच बलिया और मऊ के बीच खेला गया जिसमें बलिया की टीम 52- 29 के अंदर से विजई रही।वॉलीबॉल का पहला मैच आजमगढ़ ने 21- 8 और 21-3 से जीता। खो खो का फाइनल मैच आजमगढ़ ने 15-17 से जीता खो-खो के मुकाबले में मऊ की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल का दूसरा मैच मऊ बलिया के बीच खेला गया जिसमें बलिया की टीम जीती। वहीं महिलाओं की कबड्डी के फाइनल में आजमगढ़ की टीम 34- 7 से विजई रही जबकि मऊ उप विजेता बना।पुरुषों के कबड्डी प्रतियोगिता में आजमगढ़ ने मऊ को 65- 27 से हराया । प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया जाएगा जिसमें विजई टीम के पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *