




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार युवक 15 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।लापता युवक का नाम शिवम गुप्ता पुत्र सत्यनारायण गुप्ता निवासी ग्राम एवं पोस्ट बहादीनपुर, थाना पवई, तहसील फूलपुर, जनपद आजमगढ़ है। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। युवक का रंग गोरा, कद लगभग 5.3 फुट है। बताया गया कि वह घर से निकलते समय नारंगी टी-शर्ट और नीला लोअर पहने हुए था।परिजनों ने बताया कि शिवम को हल्की विकलांगता है, जिसके कारण वह बाएं पैर और हाथ की तरफ हल्का झुककर चलता है। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि वह किसी परेशानी में हो सकता है।यदि किसी व्यक्ति को शिवम गुप्ता के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की अपील की गई है
📞 9454045084
📞 9792050651
📞 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ – 9454400250
📞 पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलपुर – 9454401304
📞 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर- 9454402921
