


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में बाउंड्री वाल को लेकर हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की पाण्डेय बाजार निवासी राजवीर सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान संख्या 71 में रहते हैं और मकान के सामने उनकी बाउंड्री वाल बनी हुई है। आरोप है कि पाण्डेय बाजार निवासी सलीम खान ने पहले 5 जून 2025 को उनकी बाउंड्री वाल को जबरन गिरा दिया था, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है।बताया गया कि 10 मार्च 2026 को जब वादी अपनी बाउंड्री वाल की मरम्मत करवा रहे थे, तभी सलीम खान डंडा लेकर मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए वादी के बड़े पिता रंजन कुमार सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में वह घायल हो गए। आरोप है कि अभियुक्त ने दोबारा बाउंड्री वाल भी गिरा दी और वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। इस मामले में कोतवाली थाना आजमगढ़ में मुकदमा संख्या 100/26 धारा 119(1), 115(2), 352, 351(3) व 324(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 11 मार्च 2026 को पाण्डेय बाजार क्षेत्र से लगभग 38 वर्षीय सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा (चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान) और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।
