
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। यूपी नेडा से रजिस्टर्ड कंपनी एसएस इंटरप्राइजेज ने सोमवार को अपनी चौथी शाखा आजमगढ़ में खोल दी है। आजमगढ़ से वाराणसी बाईपास भंवरनाथ तुलसी फैक्ट्री के सामने कम्हेनपुर में कंपनी की चौथी शाखा का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करने के बाद एसएस इंटरप्राइजेज की डायरेक्टर अमृता ने कंपनी से जुड़े दीपेश की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कंपनी की डायरेक्टर अमृता और कंपनी से जुड़े दीपेश ने बताया कि एसएस इंटरप्राइजेज एक सोलर कंपनी है जिसका मेन ऑफिस तिलक नगर कानपुर में है और इसकी पहली ब्रांच अर्जुनगंज लखनऊ में है दूसरी गोमती नगर लखनऊ में और तीसरी शाखा निकट रेलवे स्टेशन ललितपुर जिले में है।चौथी शाखा आजमगढ़ में खोली गई है। उन्होंने बताया कि एस एस इंटरप्राइजेज पिछले कई सालों से सोलर में काम कर रही है जिसका काम प्लांट लगाना ही नहीं लोगों को प्लांट के बारे में जागरूक करना भी है। एस एस इंटरप्राइजेज प्लांट लगाने के बाद सब्सिडी दिलवाने और प्लांट मेंटेनेंस के साथ ही प्लांट क्लीनिंग में भी सहयोग करता है क्योंकि प्लांट पूरे लाइफटाइम रहता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि आप ऐसा वेंडर चुनें जो एक बार नहीं बार-बार आपका साथ दे। उन्होंने बताया कि एस एस इंटरप्राइजेज सब्सिडी के साथ सोलर प्लांट लगवाता है जिसमें फाइनेंस की सुविधा भी मौजूद है। इसके साथ ही किस्तों के साथ सोलर प्लांट लगाने की सुविधा उपलब्ध है। सोलर आटा चक्की और सोलर घर के लिए भी उपलब्ध है।
