


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर आजमगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। फायर स्टेशन मार्टिनगंज पर तैनात फायर सर्विस चालक अभिमन्यु शाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार, चालक द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता बरतने के साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान भी उनकी ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आई।07 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्मिक की कार्यशैली और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
