सब्जी खरीदने गए युवक से मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन चंदा पार गोझिया गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र कोमल मुशहर ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को रौनापार थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी।अशोक कुमार के अनुसार, वह सात अगस्त की रात करीब आठ बजे मंगरी बाजार में सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदने के बाद पड़ोसी गांव मऊ कुतुबपुर निवासी एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित का आरोप है कि मुशहर बस्ती के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। बस्ती के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित जिला मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे।वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार को समाधान दिवस है। शाम को मामले के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *