आजमगढ़: ऑनलाइन गेम के कर्ज में फंसे युवकों ने बेची किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां, दो गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महाराजगंज थाना पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां हड़पकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई ट्रॉलियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्नीलाल यादव और उमेश यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे AVITOR Game नामक ऑनलाइन गेम खेलने के कारण भारी कर्ज में डूब गए थे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने किसानों को झांसे में लेकर उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां मांग लीं और बाद में उन्हें बेच दिया। पुलिस ने बताया कि किसानों की शिकायत पर थाना महाराजगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर बेची गई ट्रॉलियां भी बरामद कर ली गईं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत महाराजगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *