वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ पांडे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया। क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक वैद्य नरेंद्र नाथ पांडे का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।नरेंद्र नाथ पांडे पिछले लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। निष्पक्ष लेखनी, सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र में एक सम्मानित पहचान दिलाई। उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर आइडियल पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिनेश सिंह, बंटी मिश्रा, प्रवीण मद्धेशिया, राजेश सिंह, आशीष निषाद, राजू कुमार, चंद्रेश यादव, संतोष सिंह, आकाश मोदनवाल, रविंद्र नाथ गुप्ता, अमित यादव, राम भवन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *