कुवैत भेजने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी, फर्जी वीजा-टिकट देने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी करने और फर्जी वीजा व हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को खरेवां मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा निवासी राजू राम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि संदीप ठाकुर ने उनके दो रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न किश्तों व नगद के माध्यम से कुल ₹2.24 लाख वसूल लिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें कुवैत का फर्जी वीजा और हवाई टिकट दिया, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कूटरचित पाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।शिकायत के आधार पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 144/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज कुमार यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से आरोपी संदीप ठाकुर निवासी थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बचाव में न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही। पुलिस ने उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *