
गौरव श्रीवास्तव,डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ के मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी एवं मेला का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय नाथ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । आयोजक संस्था के मंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 105 दुकानें बनाई गई है जिसमें उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर प्रांत की दुकान आई है। प्रदर्शनी में खादी के आधुनिक कपड़े, आयुर्वेदिक दवाये, आवले से बनी सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, बीकानेरी नमकीन, पापड़, ड्राई फूट, लेडिस साल, स्वेटर, साड़ियां, चूड़ियां,गर्म कपड़े, सहारनपुर का फर्नीचर, कालीन, औरतों के लिए कश्मीरी साड़ी सूट स्वेटर कॉस्मेटिक सामान फेस पैक जूते चप्पल सभी सामान उपलब्ध हैं । मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह ने पूरी दुकानों का अवलोकन करते हुए कहा कि जनपद वासियों के लिए खादी की प्रदर्शनी बहुत बड़ी सौगात है । मैं जनपद वासियों से अपील करता हूं इस प्रदर्शनी में आएं और भरपूर खरीदारी करते हुए इसका लाभ उठाएं। एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय पांडे सरस ने कहा कि यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी । आप सभी से अपील है कि इस प्रदर्शनी में आकर सामानो को देखे और इसकी खरीददारी करें । इस मौके पर हुकुम सिंह, मलखान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुमन यादव, जितेंद्र कुमार, संतोष पांडे कालीचौरा आदि लोग उपस्थित रहे।
