

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात समाजवादी नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर (बाबू साहब) की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 जुलाई को जहानागंज क्षेत्र स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के प्रतिनिधि उदयशंकर चौरसिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों एवं समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबू साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की।
