


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना सिधारी में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित समाधान पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अधिकांश प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। वहीं, शेष प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया है।अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पारदर्शी व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह जन शिकायतों के त्वरित समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
