पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य बीनू ने जन चौपाल व प्रेस वार्ता में योजनाओं का किया प्रचार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद में जन चौपाल और प्रेस वार्ता के माध्यम से पिछड़ा वर्ग कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने विकासखंड बिलरियागंज के ग्राम भगतपुर में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। साथ ही यह भी जाना कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।मा. सदस्य ने आगामी जनगणना में स्व-गणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 7 मई से 21 मई तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन गणना कर सकते हैं तथा 22 मई से 20 जून तक एचएलओ कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सही जानकारी ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।दूसरे दिन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक व प्रेस वार्ता में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *