25 हजार का इनामी गैंगस्टर फैजान उर्फ नाटे गिरफ्तार, गोकशी गैंग का खुलासा

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹25,000 का इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। शनिवार सुबह करीब 6:05 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दुर्वाषा पुल के पास से उसे दबोच लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का संगठित गिरोह संचालित करता था। वह अवैध असलहों के दम पर लोगों को धमकाता और विरोध होने पर फरार हो जाता था। इस मामले में पहले से थाना फूलपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *