

गौरव श्रीवास्तव/गुप्ता,आजमगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नन्हकू राम वर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव और सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज का औचक निरीक्षण किया। देवगांव सीएचसी में सुबह करीब 10:45 बजे पहुंचे सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण कक्ष, पर्ची काउंटर, लेबर रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ. ए.आर. सिंह, डॉ. सुधीर मिश्रा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अल्का शर्मा (दंत चिकित्सक), पर्यवेक्षक ज्ञानेंद्र राय, फार्मासिस्ट रमाशंकर, वार्ड बॉय राजकुमार, एएनएम साधना सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।इसके बाद सीएमओ ने सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज का भी निरीक्षण किया। यहां दो चिकित्सक अवकाश पर मिले, जबकि अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. अनिला सिंह, डॉ. आलोक रंजन, चीफ फार्मासिस्ट लालमन यादव, फार्मासिस्ट रमाकांत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
