आजमगढ़: बारात में तमंचा लेकर डांस करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बारात के दौरान तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध .315 बोर का देशी तमंचा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को ग्राम कादीपुर हरिकेश में आई एक बारात के दौरान एक युवक द्वारा तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कप्तानगंज में विकास निषाद के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान 6 मई 2026 को पुलिस टीम ने अभियुक्त विकास निषाद (19 वर्ष) को बालोवरगंज से गोपालापुर पुलिया मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनिहाल वर्मा और कांस्टेबल सूरज कुमार मल्ल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *