आजमगढ़ में 23.411 किलो गांजा बरामद, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रूपय,तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 सितंबर को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गुलवा गौरी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को दो ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बक्सर, बिहार, नेहा पासवान निवासी गाजीपुर और पूनम देवी निवासी बक्सर, बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से कुल 23.411 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांजा एक स्थान तक पहुंचाने के लिए दिया गया था और इसके बदले उन्हें रुपये मिलते थे। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में मु0अ0सं0 234/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजाबाबू सिंह के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं, जिनमें एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *