आजमगढ़ में TET/CTET पास शिक्षामित्रों ने उठाई नियमित नियुक्ति की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों ने नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से दिए गए ज्ञापन में TET/CTET पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति दिए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया कि RTE Act 2009 और NCTE मानकों के अनुसार शिक्षक पद के लिए TET/CTET की पात्रता आवश्यक है और आजमगढ़ के संबंधित शिक्षामित्र यह पात्रता पूरी कर चुके हैं। साथ ही, ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए नियमित नियुक्ति की मांग उठाई गई।शिक्षामित्रों ने उत्तराखंड मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां TET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को नियमित सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भी इसी आधार पर कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिक्षामित्र 25-26 वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवा दे रहे हैं और अब पात्रता की अंतिम शर्त भी पूरी कर चुके हैं। वहीं, नॉन-TET शिक्षामित्रों को विभागीय TET परीक्षा में शामिल करने की मांग भी रखी गई है।एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से RTE नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उत्तराखंड मॉडल के आधार पर TET/CTET उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियमित नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *