आजमगढ़ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के सम्बन्ध में त्वरित पुलिस की कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। दोनों व्यक्ति आपस में मित्र व पड़ोसी हैं तथा घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति साहिल कुमार पुत्र लालचन्द निवासी रैदोपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ है, जो कि सुनील कुमार पुत्र स्व0 रामदुलारे निवासी रैदोपुर के ऊपर अमर्यादित कृत्य कर रहा था। दोनों व्यक्ति आपस में मित्र व पड़ोसी हैं तथा घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। प्रकरण को तत्काल गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 577/25 धारा 296, 352, 355, 270 बीएनएस बनाम साहिल कुमार उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अमर्यादित या आपत्तिजनक गतिविधि करने अथवा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *