आजमगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी की जनप्रतिनिधियों संग बैठक, सपा विधायकों ने थानों पर लगाए गंभीर आरोप

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने शुक्रवार के दिन पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सत्ता पक्ष की तरफ से जहां एमएलसी रामसूरत राजभर मौजूद रहे वहीं विपक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव आलम बदी, अखिलेश यादव डॉक्टर संग्राम यादव, बेचई सरोज, पूजा सरोज और डॉक्टर एच एन पटेल शामिल हुए। इस बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से जिले की कानून व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार से थानों सुनवाई नहीं होने की शिकायत की वहीं यह भी कहा कि चौकी प्रभारी से लेकर थाना अध्यक्ष तक जन प्रतिनिधियों का फोन अधिकतर नहीं उठाते हैं। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।इस बैठक के बारे में समाजवादी पार्टी के विधायक पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि कानून व्यवस्था को लेकर यह बैठक थी। पहले होती थी जो बंद हो गई थी। छोटी मोटी घटनाएं हो जाती हैं। हम लोगों का थाना अध्यक्ष फोन नहीं उठाता है। और यदि उठ भी जाता है। तो पालन नहीं होता है। ऐसे में हम लोगों ने इस बात को बैठक के माध्यम से रखा।वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम यादव बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले परंपरा थी कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके फीडबैक लिया जाता था। जहां तक कानून व्यवस्था की बात है। वह ठीक नहीं है। सरकार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन वह खुद जीरो हो गया है। थानों को दलाल चला रहे हैं। बाइट : दुर्गा प्रसाद यादव, सपा विधायकबाइट : डॉ संग्राम यादव, विधायक वहीं समाजवादी पार्टी के विधायकों के आरोपों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि कानून व्यवस्था अच्छी है जो कमियां हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा। कान व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक गलत आरोप लगा रहे हैं। वह विपक्ष में है तो आरोप लगाएंगे ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *