


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद पुलिस द्वारा खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। आजमगढ़ पुलिस ने कुल 154 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 38.50 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोबाइल धारक सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराते हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करती है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। आपको बता दे की आजमगढ़ पुलिस नें फरवरी 2024 से जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। केवल फरवरी 2026 में ही पुलिस ने 154 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 351 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। वहीं पिछले 25 महीनों में कुल 3179 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.885 करोड़ रुपये है, बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं।
