आजमगढ़ में अवैध निर्माण को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, दबंगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में जहां अवैध निर्माण और दबंगई को लेकर एक महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला आजमगढ़ के थाना निजामाबाद क्षेत्र का है। पीड़िता उर्मिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की भूमि/चकमार्ग पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि संबंधित भूमि का गाटा संख्या 80/073 है, जिस पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार जब उसने अवैध निर्माण का विरोध किया तो दबंगों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने कई बार थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।पीड़िता का यह भी कहना है कि अवैध निर्माण के कारण रास्ता अवरुद्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *