


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।में भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के तत्वावधान में कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक परिसर में भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संस्था के सचिव सुभाष चंद्र गोंड ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शफीउज्जमा (लीडर ट्रेनर, रोवर) मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) अवधेश यादव ने किया।मुख्य अतिथि डॉ. शफीउज्जमा ने अपने संबोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए एक रोचक तथ्य साझा किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब का संबंध आजमगढ़ से भी जुड़ता है। उनके अनुसार, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आजमगढ़ के महुवारा खुर्द निवासी फरुख शेर, बाबा साहब के सहपाठी रहे थे। इस विषय पर उन्होंने अपने अनुभव और शोध के आधार पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस संबंध में उनकी एक पुस्तक भी हाल ही में प्रकाशित हुई है।उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने हमेशा सामाजिक चेतना पर जोर दिया, क्योंकि समाज में जागरूकता आएगी तो राजनीतिक चेतना स्वतः विकसित होगी।कार्यक्रम के दौरान 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले यूनिट लीडर्स, स्टेट स्टाफ और स्काउट-गाइड को मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, मोनू, मोहम्मद शाहिद, गोविंद, मोहम्मद साकिब, वंदना सिंह, अंशिका यादव, आदर्श और दिव्यांशु सहित कई लोग उपस्थित रहे।
