आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। अहरौला थाना के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किलोमीटर संख्या 207 पर समशाबाद गांव के पास सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक चौहान 17 पुत्र रामसूरत चौहान मुबारकपुर थाना अंतर्गत लाडो के रूप मे हुई है। मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था वहीं मौके पर पहुंचे अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के द्वारा शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला में उपचार के लिए भिजवाया जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। आपको बता दे कि हादसे के समय मृतक दीपक बस से उतरकर लघुशंका कर रहे थे, तभी कंटेनर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि बस राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया की तरफ जा रही थी वही गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *