आजमगढ़ में दो पुलिस मुठभेड़ों में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन तरवां और निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आपको बता दे की आजमगढ़ पुलिस ने खरिहानी बाजार स्थित वैभव ज्वेलर्स और फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। 16 अक्टूबर की सुबह चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान तरवां और निजामाबाद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हुए, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये है, बरामद किए हैं। इसके अलावा चार अवैध देशी तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की सफेद अर्टिगा गाड़ी और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चोरी, नकबजनी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य घटनाओं और संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *