आजमगढ़ शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल नीरज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में साइबर अपराध के मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण में सराहनीय योगदान देने पर थाना कोतवाली आजमगढ़ में तैनात कांस्टेबल नीरज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि कांस्टेबल नीरज द्वारा अपने थाने में संचालित साइबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त रहते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जनपदीय साइबर सेल से त्वरित समन्वय स्थापित किया गया। इसके परिणामस्वरूप साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि को समय रहते होल्ड/रिफंड कराकर पीड़ितों को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संदेश में आशा एवं पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया है कि कांस्टेबल नीरज भविष्य में भी इसी निष्ठा, सूझ-बूझ एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।इस सम्मान से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है और साइबर अपराध के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता को नई मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *