
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही और जनहित में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। थाना कोतवाली आजमगढ़ में तैनात उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम को साइबर हेल्पडेस्क के माध्यम से एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया गया। उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम द्वारा जनपदीय साइबर सेल से तत्काल समन्वय स्थापित कर साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों की धनराशि होल्ड व रिफंड कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। साथ ही, समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई से अनेक शिकायतों का सफल निस्तारण किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा जताई। इस सम्मान से पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों में भी उत्साह का माहौल है।
