आजमगढ़ तमसा नदी में कूदे छात्र की जान थाना कोतवाली पुलिस ने बचाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक 20 वर्षीय छात्र द्वारा तमसा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, जिसे थाना कोतवाली पुलिस, पीआरवी एवं स्थानीय जनता के संयुक्त प्रयास से तत्काल सुरक्षित बचा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकिल प्रजापति निवासी जनपद आजमगढ़ हाईस्कूल परीक्षा देने हेतु आया था। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता से एक अमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी। जनसेवा में सदैव तत्पर आजमगढ़ पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *