आजमगढ़: जानलेवा हमले के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस का एक्शन

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है।आपको बता दे रामायण मार्केट, कोल पांडेय निवासी राशिद अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पारिवारिक विवाद के चलते सोना उर्फ रेहान और गोलू उर्फ अतीक ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने वादी और उसके बेटे सैफ को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। 22 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा की टीम ने रामायण मार्केट क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *