दीदारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई ₹25 हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25 हजार के इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और वाहन चोरी व नकबजनी जैसी वारदातों में शामिल रहा है।आपको बता दे की अभियुक्त जय कुमार गौतम अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। इसी आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुघरपुर तिराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी जय कुमार गौतम, पुत्र दलसिंगार, निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *