आजमगढ़: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 20 मार्च 2026 को आरोपी अंशू गुप्ता ने वादी की बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को मामले की जानकारी देते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *