


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सरायमीर थाने में दर्ज मामले के अनुसार, वादी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने आपराधिक साजिश के तहत ग्राम काटनपट्टी स्थित भूमि को फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी पूर्वक अपने नाम बैनामा करा लिया। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच के दौरान एक अभियुक्त नूर आजम फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 22 मार्च 2026 को सरायमीर कस्बे में रोडवेज के पास दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
