फिटनेस फ्यूल यूनिसेक्स जिम में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरुजनों को किया नमन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर फिटनेस फ्यूल यूनिसेक्स जिम, ब्रह्मस्थान स्थित सलमानी हॉस्पिटल के पीछे शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिम के बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ शिक्षक दिवस मनाते हुए अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति अपने विचार साझा किए। बच्चों के उत्साह, अनुशासन और संस्कार ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान जिम से जुड़े सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।फिटनेस फ्यूल यूनिसेक्स जिम के संचालक कुलदीप गिरी ने कहा कि जिम में बच्चों को फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और सभ्यता का भी महत्व बताया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां के बच्चे शिक्षित और सभ्य तरीके से रहते हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में आकाश सिंह, अमन सोनकर, दुर्गेश सिंह, आलोक कुमार, विजय प्रजापति, आदित्य, प्रिंस पांडेय, यश, सनी, प्रशांत, भीम, अंकित, कुणाल और सरवन सहित जिम के सभी बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान जिम परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *