


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक ट्राला चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गया ट्राला, उसका इंजन और नम्बर प्लेट सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।आपको बता दे की कंधरापुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने थाना कप्तानगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 मार्च से 10 मार्च 2026 के बीच आजमगढ़-फैजाबाद रोड स्थित जेहरापिपरी क्षेत्र से उनका 22 चक्का ट्रक ट्राला (UP53 ET 6227) चोरी हो गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और अभियुक्तों की पहचान की। 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जनपद के जमुआई बाजार क्षेत्र में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार विश्वकर्मा, आर्यन विश्वकर्मा, मोहम्मद आमिर और आसिफ शामिल हैं।
