आजमगढ़ जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालजी सरोज, शारदा देवी, सावित्री देवी, कुमार उर्फ राजकुमार, विन्ध्याचल मौर्य, सरभू, विपिन राय, रामअवध, शोभनाथ, सत्यदेव, वेदप्रकाश पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय और राजाराम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *