


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को थाना सरायमीर में नव निर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया और थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आम जनता के लिए विश्वास का केंद्र होने चाहिए और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इसके बाद एसएसपी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि पुलिस-जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।कार्यक्रम के दौरान चौकीदारों को अंग वस्त्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसएसपी ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी सरायमीर किरनपाल सिंह समेत थाना सरायमीर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
