

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जीयनपुर भुअर अखाड़ा के संचालक विजय शंकर यादव ‘भुअर’ ने आरोप लगाया कि छात्र हित में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए शुक्रवार सुबह पुलिस ने उनके जीयनपुर स्थित आवास पर घेराबंदी कर दी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। विजय शंकर यादव ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जीयनपुर हरिशंकर यादव सहित भुअर अखाड़ा के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। वहीं, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से विजय शंकर यादव के हाउस अरेस्ट किए जाने के दावे या अन्य आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
