आजमगढ़ दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत 5 गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।आपको बता दे की गद्दीपुर निवासी सुनील विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी चचेरी बहन सुनीता (26 वर्ष) को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी के चलते आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलरियागंज पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश देकर नामजद पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *