राज्य कर विभाग की पेंट की दुकान पर छापेमारी, 30 से 35 लाख की पकड़ी गई जीएसटी की चोरी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ आनलाइन डाटा के विश्र्लेषण के बाद जीएसटी की चोरी की आशंका देखते हुए शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त राज्यकर निलेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त राज्य कर मैनेजर चाैरसिया और सहायक उपायुक्त राज्य कर निधि श्रीवास्तव ने पुलिस की कड़ी निगरानी में शहर के मुख्य चौक स्थित घुट्टुर राम एशियन पेंट के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। लगभग 4 घंटे तक चली जांच के दौरान लगभग 30 से 35 लाख रुपये जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। इस दौरान फर्म संचालक अशोक कुमार ने मौके पर ही 30 लाख रुपये जमा किए। उपायुक्त राज्य कर मैनेजर चाैरसिया ने बताया कि अभिलेखों के अवलोकन के बाद पाया गया कि रजिस्टर में जितनी खरीद दिखाई गई है, उसके सापेक्ष मौक पर स्टाक कम मिला। ऐसे में जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। उन्हाेंने बताया कि अभिलेख को संरक्षण में ले लिया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत फर्म संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। जिसके बाद उनका पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद जीएसटी की चोरी की शेष धनराशि और अर्थदंड का निर्धारण किया जाएगा। मुख्य चौक पर एक बड़े प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग की टीम की छापेमारी से कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। कई की सांसें अटकी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *