आजमगढ़ में विकास की बौछार, निरहुआ बोले- भाजपा का सांसद नहीं फिर भी योगी सरकार ने नहीं छोड़ी कोई कमी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आजमगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जिले के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में भाजपा का सांसद या विधायक न होने के बावजूद डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी है और जिले की हर महत्वपूर्ण मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में निरहुआ ने कहा कि वर्षों पुरानी विश्वविद्यालय की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया। आज उसी विश्वविद्यालय परिसर में बड़े सरकारी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जो जिले के विकास की नई पहचान बन चुका है।उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि संस्कृति और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। हरिऔध कला केंद्र के जीर्णोद्धार पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, हरिहरपुर में संगीत विद्यालय का निर्माण कराया गया है और अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ की जनता की ओर से जो भी मांग उठाई गई, सरकार ने उसे गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि शहर के बीच स्थित पुरानी जेल की भूमि पर कन्वेंशन सेंटर, पार्किंग और छोटे व्यापारियों के लिए व्यवस्थित बाजार विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब सार्वजनिक मंच से इस परियोजना की घोषणा कर दी है।उन्होंने कहा कि पुरानी जेल की 12 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर और अन्य सुविधाएं आजमगढ़ के विकास को नई दिशा देंगी। यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि व्यापार, रोजगार और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।निरहुआ ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आजमगढ़ तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जिले की जनता को आने वाले समय में कई और बड़ी सौगातें मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *