आजमगढ़ में मोबाइल चोर गिरफ्तार: 6 चोरी के फोन बरामद, झारखंड का शातिर निकला आरोपी

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 6 चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक शातिर अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है।आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में सिधारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी की। रात करीब 1:30 बजे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को चिन्हित कर मौका पाकर मोबाइल चोरी करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और विभिन्न जनपदों में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *