दिव्यांग को अगवा कर बंधक बनाया, 8 बिस्वा जमीन का कराया बैनामा; गैंगस्टर एक्ट में गैंगलीडर गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कप्तानगंज थाना पुलिस ने दिव्यांग व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाने और धमकाकर उसकी जमीन का बैनामा कराने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के गैंगलीडर जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई (53) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, लकवा ग्रस्त विष्णु यादव को आरोपियों ने जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया था। जान से मारने का भय दिखाकर उसका आधार कार्ड ले लिया गया और करीब 8 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया गया।इस मामले में गैंगलीडर जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई और उसके साथी गुड्डू यादव के खिलाफ थाना कप्तानगंज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।11 सितंबर को वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जयप्रकाश यादव उर्फ गोलई जेहरा पिपरी मोड़ पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कप्तानगंज थाने में मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, धमकी, महिला से अभद्रता, बंधक बनाने, जमीन संबंधी अपराध और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल चार अभियोग दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *