

गौरव श्रीवास्तव, आज़मगढ़। 24 दिसंबर से शुरू होने वाले आज़मगढ़ महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इन कदमों का उद्देश्य महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाना है।आज़मगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि महोत्सव का आयोजन बिना किसी कठिनाई के हो सके।
