आजमगढ़ 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। स्प्रिंग डेल स्कूल बदरका में आज 14वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी आजमगढ़ मधुबन कुमार सिंह एवं सीओ सिटी शुभम तोदी द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल तथा बालाजी धाम से आचार्य राजकुमार जी महाराज उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के चेयरपर्सन राम नयन राय, प्रबंधक शरद कुमार राय, प्रिंसिपल मुसर्रत शेख एवं वाइस प्रिंसिपल शमा परवीन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।वार्षिकोत्सव के दौरान पूरे वर्ष विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अध्यापिकाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिभावकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूरे वर्ष आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *