आजमगढ़ साइबर सेल का बड़ा एक्शन: इंटरनेशनल कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में सेंधमारी करने वाले 2 गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सरायमीर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 अदद मोबाइल फोन, एक डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन अदद खुले सिम कार्ड और 4,690 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद ताबिश पुत्र जौहर अहमद निवासी निजामाबाद, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ तथा सलीम अहमद पुत्र जोनैद अख्तर निवासी जाफरपुर, थाना सरायमीर, आजमगढ़ के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर International Premium Rate Numbers (IPRN) के माध्यम से इंटरनेट कॉलिंग (VoIP) कराते थे। अलग-अलग टेली-कॉलिंग नंबरों के जरिए कॉल को कनेक्ट/डायवर्ट कर टेलीकॉम कंपनियों के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का काम किया जाता था। पुलिस के मुताबिक इस काम से प्राप्त धनराशि को आपस में बांटा जाता था और कई बार USDT/क्रिप्टो के माध्यम से लेन-देन भी किया जाता था। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रविप्रकाश गौतम की अहम भूमिका रही। टीम में हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल सहित सरायमीर पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *