

मतदाता सूची में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।बैठक में विधानसभा वार पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ की जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। जनता की समस्याओं का समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।इस अवसर पर विनोद राजभर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, हरेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ऋषिकांत राय, संगीता आजाद, हनुमंत सिंह, पवन सिंह, मुन्ना, हरीश तिवारी, विवेक निषाद सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
