13 गैर-जमानती वारंटियों पर बिलरियागंज पुलिस का शिकंजा, घरों से गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के मामलों में बिलरियागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार, 4 अक्टूबर को उनके घरों से गिरफ्तार किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत तामीला और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुखदेव राजभर, जंगली यादव उर्फ ओमप्रकाश, जगदम्बा यादव, अभिषेक पाण्डेय, सुशील कुमार शुक्ला, नौशाद, आमिर हमजा, गोविन्द कुमार, केदारनाथ मिश्रा, गंगा प्रसाद, बजरंगी, मुसर्फ अहमद और राजू पासवान शामिल हैं।पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बिलरियागंज थाने की पुलिस टीम के उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *