आजमगढ़ में युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर में दुकानदार मनोज सोनकर पर जानलेवा चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय रामजीत प्रसाद मोदनवाल निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को मनोज सोनकर अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान के बगल में राहुल मोदनवाल और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच विवाद हो रहा था। मनोज ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। आरोप है कि इसके बाद राहुल मोदनवाल दोबारा चाकू लेकर पहुंचा और मिन्टू व उसके दामाद अमित मोदनवाल के कहने पर गाली-गलौज करते हुए मनोज की गर्दन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले में पीड़ित के भाई गुड्डू कुमार सोनकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।रविवार 1 नवंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी पहाड़पुर ने पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त राहुल मोदनवाल को हथियापुल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल अभिषेक सरोज और कांस्टेबल पिन्टू यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *