फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेलाल अहमद पुत्र इफ्तेखार, निवासी बरहतीर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-159/2026 में धारा 318(4) बीएनएस और धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले पासपोर्ट के आवेदन में मौलवी का अंकपत्र और शपथ पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें नाम बेलाल अहमद और जन्मतिथि 01 जनवरी 1987 दर्ज थी।वहीं, दूसरे पासपोर्ट के आवेदन में आधार कार्ड और पैन कार्ड प्रस्तुत किए गए, जिनमें नाम अलमद बेलाल और जन्मतिथि 01 जनवरी 1997 अंकित थी। पुलिस का आरोप है कि व्यक्तिगत विवरण में हेराफेरी कर आरोपी ने दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया।26 अगस्त को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान जहानागंज पुलिस ने बेलाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 338, 340 बीएनएस और धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह और रिजर्व कांस्टेबल आनंद मिश्रा शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *