ऑपरेशन वज्रपात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत निजामाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति असनी पुलिया के पास अवैध असलहे के साथ खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अब्दुल करीम पुत्र मो. रहमान, निवासी घूरीपुर, थाना निजामाबाद, को पकड़ लिया।जामा तलाशी में उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त को करीब 11:31 बजे हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना महाराजगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं आयुध अधिनियम तथा थाना निजामाबाद में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा शामिल है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमला प्रसाद, उपनिरीक्षक दिलीप आनंद, हेड कांस्टेबल हौशला नंद यादव, कांस्टेबल कृष्ण चंद, राहुल सिंह, मोहन मौर्य, अमरजीत गुप्ता, वैभव पटेल और दीपक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *